HomeBreaking Newsमिट्टी में दफन हुआ मुख्तार अंसारी, बेटे उमर ने आखिरी बार मूछों...

मिट्टी में दफन हुआ मुख्तार अंसारी, बेटे उमर ने आखिरी बार मूछों पर ताव दिया

ADVERTISEMENTS

UP News | मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10:45 बजे गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। करीब 30 हजार लोग मुख्तार के जनाजे में पहुंचे थे।

पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांदा से गाजीपुर उनके पैतृक आवास पर देर रात 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचा, देर रात पैतृक आवास पर पहुंचने पर मुख्तार के समर्थकों का हुजूम काफी बड़ी संख्या में कस्बे में जुटा रहा। आज शनिवार को पैतृक घर जिसे बड़ा फाटक कहते हैं, वहां मुख्तार का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बेटे उमर ने जनाजे पर पर इत्र छिड़का। मुख्तार की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया।

जनाजा निकलने के बाद प्रिंस टाकीज मैदान पर नमाज-ए-जनाजा की रस्म अदा की गई। यहीं लोगों से अपील की गई कि अब आगे ना जाएं, परिवार के लोगों को ही कब्रिस्तान में जाने दें। मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में 10 बजकर 45 मिनट पर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार का परिवार, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के लोग इस दौरान में मौजूद रहे।

मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी देने के लिए कब्रिस्तान के बाहर करीब 30 हजार लोग मौजूद थे। उन लोगों ने मुख्तार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कब्रिस्तान के आसपास पुलिस तैनात थी। बारी-बारी से लोग अंदर जाकर मिट्टी दे रहे हैं। वहीं जमा भीड़ भी हो-हल्ला करने लगी। अफजाल अंसारी बार-बार कब्रिस्तान से बाहर आकर लोगों को समझा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को मिट्‌टी देने के लिए अपने साथ अंदर लेकर भी जा रहे हैं।

मुख्तार उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद था। 28 मार्च की रात उसे बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 9 डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया, पर मुख्तार को बचाया नहीं जा सका। मुख्तार कई बार कह चुका था कि जेल में उसे मारने की साजिश की जा रही है। उसे जहर दिया जा रहा है। ढाई घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। मुख्तार का शव शुक्रवार की रात 1 बजकर 10 मिनट पर गाजीपुर स्थित पुश्तैनी घर लाया गया।

 

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments