HomeBreaking NewsCorona से जिंदगी की जंग हार गये International bodybuilder, मिस्टर ​इंडिया जगदीश...

Corona से जिंदगी की जंग हार गये International bodybuilder, मिस्टर ​इंडिया जगदीश लाड, महज 34 साल की आयु में निधन

ADVERTISEMENTS

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को मजाक समझने वाले या हल्के में लेने वालों के लिए यह ख़बर एक बड़ी सीख साबित हो सकती है। आज शुक्रवार को 34 वर्षीय बॉडीबिल्ड और मिस्टर इंडिया जगदीश लाड की कोरोना से मौत हो गई है। चार दिनों तक इस वायरस से अस्पताल में जूझते रहने के बाद आखिरकार आज वह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये। महज 34 साल की उम्र में ही जगदीश लाड का वडोदरा में निधन हो गया।

वह चार दिनों से ऑक्सिजन पर थे। जगदीश लाड 90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते थे। कुछ साल पहले नवी मुंबई से वडोदरा चले गए थे। यहां उन्होंने जिम की शुरुआत की थी। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुंडल गांव के रहने वाले थे। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में अपना करियर बनाया। लाड ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और मिस्टर इंडिया में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही लाड ने महाराष्ट्र प्रदेश स्तर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। जगदीश लाड ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महाराष्ट्र और भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Big Breaking : संपूर्ण नैनीताल जनपद में लगा पूर्ण curfew, हल्द्वानी, लालकुआं, बेतालघाट सब बंद ! डीएम ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 122 की ले ली जान, 5 हजार 654 नए संक्रमित

Big News : खामोश हो गया पूरे देश को जगाने वाला पत्रकार, मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदान का निधन

Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 155 नए केस, 54 लोकल के, 24 घंटे में 06 की मौत

हर जगह पुलिस ही गलत नही होती ! वायरल हुआ युवक की मौत से पहले का वीडियो, देखिये गांव वालों ने किस बेरहमी से पीटा…

Big Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन अन्य कोरोना पॉजिटिवों की भी मौत, शादी में आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments