HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद भी आए कोरोना की चपेट में,...

ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद भी आए कोरोना की चपेट में, एम्स दिल्ली में चल रहा उपचार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एहतियातन उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वर्तमान में वे एम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है की शरीर में कमजोरी की वजह से उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की सलाह पर उपचार करा रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बताया कि उनकी हालत बिल्कुल सामान्य है कमजोरी महसूस होने की वजह से वह एम्स में डॉक्टरों की सलाह में भर्ती हैं। उन्होंने कहा यदि इस बीच कोई उनके संपर्क में रहे हो तो वह अपने को आइसोलेट कर ले।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments