HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिलाधिकारी को मातृशोक, शोक संवेदनाएं व्यक्त

Bageshwar News: जिलाधिकारी को मातृशोक, शोक संवेदनाएं व्यक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार की माता संजना मीणा का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थी। उनका निधन रविवार को उनके पैतृक गांव झुंझुनू—राजस्थान में हुआ। डीएम की माता के निधन पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत विभिन्न संगठनों गहरा दुख व्यक्त किया है और स्व. संजना मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जिलाधिकारी की माता के निधन पर काबिना मंत्री चंदन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, एसडीएम हरि गिरी, परितोष वर्मा, राजकुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, नगर पंचायत कपकोट के गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गड़िया, उम्मेद सिंह माजिला, बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, हेमा बिष्ट, पुष्पा आर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्य आदि कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
इधर रेडक्रॉस समिति बागेश्वर ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में स्व. संजना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में इंद्र सिंह फर्स्वाण, आलोक पांडेय, दीपक पाठक, जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, शंकर लाल, महेश गड़िया जंगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments