HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : आग में झुलसी मां—बेटी, अस्पताल भर्ती, युवती गम्भीर

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आग में झुलसी मां—बेटी, अस्पताल भर्ती, युवती गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/यूएस नगर

यहां एक युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में मां भी झुलस गई। दोनों को झुलसी हुई हालत में यहां सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां युवती की हालत गम्भीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर के वार्ड नंबर 9 में रहने वाली एक 17 साल की युवती को जब परिजनों ने किसी बात पर डांटा तो उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। बेटी को आग की लपटों में घिरा देख मां मदद को दौड़ी और उसे बचाने के प्रयास में खुद भी झुलस गयी। हालांकि परिजन आग का कारण शार्ट सर्किट बता रहे हैं, जो जांच में जुटी पुलिस टीम के गलते नहीं उतर रहा है। जांच में कहीं भी बिजली के तार जले नहीं पाये गये हैं।

घटनाक्रम यह बताया जा रहा है कि विनय राय की छोटी बेटी प्रिया, जो कि हाईस्कूल छात्रा है उसने गत दिवस खुद को आग लगा दी थी। उस वक्त विनय राय खेत में गए थे। घर पर मां, भाई और दादी थीं। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो आग की लपटों से घिरी प्रिया मां से लिपट गई। परिजनों ने कंबल आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में मां का हाथ, पैर व सीना झुलस गया। चचेरे भाई का पैर भी झुलस गया था। अलबत्ता घटना के बाद दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवती 50 प्रतिशत ओर मां 30 प्रतिशत झुलसी है। युवती की हालत गम्भीर है। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments