HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू : देवभूमि उद्योग व्यपार के अध्यक्ष बने खीम सिंह व रोहित...

मोटाहल्दू : देवभूमि उद्योग व्यपार के अध्यक्ष बने खीम सिंह व रोहित महामंत्री मनोनीत

ADVERTISEMENTS

विक्की पाठक

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के 3 वर्ष पूरे होने पर व्यापार मंडल द्वारा पंचायत घर डूंगरपुर में व्यापारी सम्मान समारोह व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नई कार्यकारणी की घोषणा। नई कार्यकारणी में युवा व्यवसायी खीम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, संजय दुम्का को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित जोशी को महामंत्री, राजेश सुयाल सचिव, ललित जोशी उप सचिव, राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, योगेश दुम्का मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार श्रीवास्तव को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इसके अलावा हर्षित जोशी, सुमन भट्ट, प्रकाश तिवारी, नवीन बमेटा, नंद किशोर मिश्रा आदि को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी हैं। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी के गठन से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को नई मजबूती प्रदान होगी वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट व पदाधिकारियों का कहना था कि वह पूरी कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी से एवं उद्योग मंडल से जुड़े रहेंगे और प्रदेश कार्यकारिणी का जो भी आदेश होगा उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदकिशोर कपिल ने अपने संबोधन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहां की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का सबसे भरोसेमंद संगठन है

इसका राज्य आंदोलन के दौरान भी सराहनीय योगदान रहा है उन्होंने कहा ही निश्चित ही नवसृजित कार्यकारिणी व्यापारी हित में कार्य करते हुए किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, डॉ बालम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, भाष्कर भट्ट, हरीश बिरखानी, ललित सनवाल, राज कुमार केसरवानी, आदि ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुख्यरूप से योगेश दुम्का धीरज कांडपाल शम्भू दत्त कबिदयाल, लक्ष्मी दत्त बमेठा, जगदीश खोलिया, धीरज कांडपाल, नवीन सिंह दानु, दीवान सिंह बिष्ट, जगदीश खोलिया, अतुल गुप्ता समेत दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments