मोटाहल्दू। आज दिन में आए आंधी तूफान के बाद काफी जगह विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमे काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन को चालू करने के बाद विधुत सब स्टेशन धोलाखेड़ा में लाइट पहुँच पाई, जिसके बाद तीन फिटरो में विधुत आपूर्ति चालू कर दी गई है जबकि चार फिटर अभी भी बन्द है, जिनमे कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी विधुत सब स्टेशन के जेई पुष्कर सिंह मेहरा ने दी।