HomeAccidentसुबह की सैर पर घर से निकली महिला की सड़​क हादसे में...

सुबह की सैर पर घर से निकली महिला की सड़​क हादसे में दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

⏩ अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

यहां मार्निंग वॉक के लिए घर से निकली महिला को आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में आज रविवार की सुबह रामा मंदिर रोड, नंदा लाइन निवासी सीमा लटवाल उम्र 40 वर्ष पत्नी नरेंद्र लटवाल वर्ष आज सुबह कोसी बैराज से बैलगढ़ मार्ग पर सुबह की सैर पर निकली थीं। इस बीच यहां किसी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा रामनगर-हल्द्वानी मार्ग में बेलगढ़ चौकी के पास हुआ। जिसके बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस बीच स्थानीय लोग मदद को दौड़े। सीमा को गंभीर हालत में निकटवर्ती अस्तपाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से उनके परिजनों का रो-रोक बुरा हाल बना हुआ है। इलाके में शोक की लहर है। इधर मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments