HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: तहसील दिवस में उठी डेढ़ सौ से अधिक जन शिकायतें,...

Almora News: तहसील दिवस में उठी डेढ़ सौ से अधिक जन शिकायतें, भिकियासैंण पहुंच आयुक्त तथा डीएम ने सुने दुखड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
शासन के निर्देशों के अनुरूप आज जिले के राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैंण में तहसील दिवस आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया। करीब 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया और कई प्रमाण बने। तहसील दिवस में आयुक्त कुमाऊं मण्डल सुशील कुमार व जिलाधिकारी वंदना सिंह भी मौजूद रहीं।

​तहसील दिवस में जन शिकायतों का सुनते हुए आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि लोगों को अपनी शिकायतें लेकर जिला मुख्यालय न आना पड़े। तहसील दिवस में विशेष अभियान के तहत 55 दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनाये गये। शिविर में आय प्रमाण पत्र के 47, जाति प्रमाण पत्र के 12, पर्वतीय प्रमाण पत्र के 07 आवेदन भरे गये। शिविर में 07 सहायक उपकरण भी वितरण किये गये जिनमें 05 कान की मशीन, 01 लाठी व 01 बैसाखी है। शिविर में चिकित्सा विभाग के अन्तर्गत 56 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

इसके अलावा आधार संशोधन व कई लोगों को वैक्सीनेशन भी किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के यंत्रीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 04 लाभार्थियों को आटा चक्की, 01 लाभार्थी को पावर विडर वितरित किए ये यंत्र 80 प्रतिशत अनुदान पर आधारित हैं। बाल विकास विभाग द्वारा 06 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, 07 लाभार्थियों को पोषण किट वितरित किए गए। वहीं सहकारिता विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 16 लाभार्थियों को 11.54 लाख रुपए के चैक वितरित किए गए। इसके अलावा एनआरएलएम परियोजना के अंतर्गत 03 स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख के चैक प्रदान किये गए। जल संस्थान द्वारा फील्ड टेस्टिंग किट भी वितरित की गई।

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अफसरों को उनके तत्काल निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थायें कराए गए कार्यों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों के साथ अवश्य करें और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इस मौके पर अधिकांश शिकायतें पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, मनरेगा, समाज कल्याण आदि विभागों से संबंधित थीं। इस अवसर पर विधायक सल्ट महेश जीना ने भी क्षेत्र की कई समस्यायें रखी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा द्वारा महिलाओं के सामाजिक उत्थान किये जाने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी।

इस शिविर में ब्लॉक प्रमुख चित्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत अम्बुली देवी, सांसद प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह भण्डारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्कर पाल, विधायक प्रतिनिधि भगवती रेवाड़ी, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि धन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments