HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डेढ़ सौ से अधिक माताएं कमला नेहरु सम्मान से सम्मानित

बागेश्वर: डेढ़ सौ से अधिक माताएं कमला नेहरु सम्मान से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍️ विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 157 माताओं को कमला नेहरू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने उन्हें सम्मानित किया। साहू ने कहा कि विद्या भारतीय शिक्षा के साथ संस्कार देने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। बच्चों की दिनचर्या में अभिभावक नजर रखें।

विद्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में साहू ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्या भारतीय के बच्चे लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं। शिक्षकों तथा प्रबंधन की मेहनत लगातार रंग ला रही है। डीएम भटगांई ने बच्च्चों ने अपना लक्ष्य बनाकर बढ़ाई करने की अपील की। लक्ष्य हमेशा बड़ा रखने को कहा। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के एमडी योगेश शर्मा ने मेधावियों से आगे भी जिले का नाम रोशन करने की अपील की। इस दौरान हाईस्कूल के 79 तथा इंटर के 78 कुल 157 मेधावी बच्चों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ए एस तोपाल ने सभी का स्वागत किया। भावी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधन कुंदन परिहार, सह प्रबंधक आशीष धपोला, अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, ईश्वरी दत्त जोशी, रणजीत सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments