HomeUttarakhandNainitalबिन्दुखत्ता न्यूज़ : ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में उठे महंगाई,...

बिन्दुखत्ता न्यूज़ : ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में उठे महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे

ADVERTISEMENTS

बिन्दुखत्ता। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। यहां स्थानीय व बैंकट हॉल में बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीसरी मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी पहुंचे। इसमें संगठन की मजबूती व बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी 2022 के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

यहां ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष प्रमोद कालोनी की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की तीसरी मासिक बैठक स्थानीय बैंकट हॉल में आयोजित की गई है। जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य सरकार को घेरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है वहीं अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार आज पूरी तरह जनमुद्दों पर खमोश है उन्होंने गैरसेण में हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, महिला नेत्री संध्या डालाकोटी, हरेंद्र सिंह बोरा, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, लक्ष्मण धपोला, बिना जोशी, बलवन्त सिंह दानू, राजेन्द्र सिंह खनवाल, भगवान सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments