HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : ट्यूशन जाती लड़की से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने...

Uttarakhand Breaking : ट्यूशन जाती लड़की से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तरकाशी में ट्यूशन जाने वाली महज 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मामले में बच्ची के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रामलीला मैदान के पास एक रेहड़ी वाला उनकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन जाते वक्त परेशान करता है। वह रोजाना बच्ची के साथ छेड़कानी किया करता है। जिस पर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी की पहचान सोएब अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां बेकाबू ट्रक ने रौं​द दिये स्कूटी सवार मां—बेटा, युवक की मौत, महिला गम्भीर

उल्लेखनीय है कि अकसर कुछ गलत किस्म के लोग नाबालिग बच्चियों को साफ्ट टारगेट समझते हुए उनके साथ छेड़छाड़ जैसी हरकतें करने से बाज नही आते। अधिकांश लोग इस मामले में चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन पीड़िता के पिता ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना देकर एक मिसाल कायम की है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : होटल में छुपा दुष्कर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे ! खुल गई इसकी पूरी कुंडली, आप भी जानिये लड़कियों और नशे के शौकीन इस वहशी की अपराध कथा…..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसानों के खाते में 176.46 करोड़ की राशि हस्तांतरित, टिहरी के सुशांत उनियाल से पीएम मोदी ने की बात

Big Breaking : लाल चौक पर बड़ा आतंकी हमला, भाजपा नेता व उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments