HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : मोदी के मन की बात कार्यक्रम को दमुवाढूंगा बंदोबस्ती...

हल्द्वानी न्यूज़ : मोदी के मन की बात कार्यक्रम को दमुवाढूंगा बंदोबस्ती के बूथों में सुना गया

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के सम्मानित नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में आज नगर हल्द्वानी (उ.) के वार्ड 35 दमुवाढूंगा बंदोबस्ती के बूथ संख्या 152 में शक्ति केंद्र संयोजक भगवत खत्री के आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 69वें संस्करण को सुना एवं देखा गया। साथ ही साथ नगर हल्द्वानी (उ) के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर भी कार्यक्रम को सुना गया।

इसमें काठगोदाम-रानीबाग, में 2 बूथों में, ब्यूरा बंदोबस्ती के 1 बूथ में, शीशमहल के 2 बूथ में, हरिपुर कर्नल के 2 बूथ पर, दमुवाढूंगा बंदोबस्ती वार्ड 35 में 2 बूथों में, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा वार्ड 36 के 2 बूथों में, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा वार्ड वार्ड 37 के 1 बूथ में, पॉलीशीठ के 3 बूथ में, आवास विकास के 2 बूथ में, सुभाष नगर के 3 बूथ में, मल्ला गोरखपुर के 3 बूथ में, मल्ली बमोरी के 3 बूथों में भाजपा पदाधिकारियों एवं जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कनिष्ठ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

आज की चर्चा में प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में किसानों द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने का को योगदान दिया उसे याद किया गया। साथ ही बहुत से कहानी कारकों से बातचीत कर अपने विचार साझा किया। साथ ही सभी को कोविड से बचने एवं सावधानी बरतने के लिए सावधान किया।

दमुवाढूंगा बंदोबस्ती के कार्यक्रम में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, नगर मंत्री चंदन नेगी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा सनवाल, बूथ अध्यक्ष मनोज लोहनी आदि उपस्थित रहे। साथ ही मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना एवं देखा।

किच्छा : रेलवे पुल से नीचे गिरकर निजी विद्यालय के अध्यापक की मौत

करंट कांड से झनझनाया बिजली विभाग, उच्च स्तरीय जांच शुरू, एसएसओ की लापरवाही उजागर, चार लाख का मुआवजा भी मिलेगा, सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments