HomeBreaking Newsब्रेकिंग : पहुंचने वाले हैं मोदी, आयोजन स्थल पर भारी भीड़, तिल...

ब्रेकिंग : पहुंचने वाले हैं मोदी, आयोजन स्थल पर भारी भीड़, तिल रखने को भी जगह नहीं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली जनसभा में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल खचाखच भर चुका है। वहीं लगभग 50 हजार से अधिक लोग स्थल के बाहर भीतर प्रवेश की जद्दोजहद कर रहे हैं। पुलिस का अमला भीड़ नियंत्रण में जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काफिले के गुजरने के कारण पुलिस ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। नगला का पूरा बाजार बंद करवा दिया गया है। प्रधानमंत्री बरेली एयरपोर्ट पर उतर कर सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह करोड़ों की योजनाओं का लोका​र्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही विशाल जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अल्मोड़ा जनपद से भी हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता मोदी की जनसभा में सम्मलित होने पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments