HomeUttarakhandBageshwar24 फरवरी तक जिले के गांवों में प्रचार करेगी मोबाइल वैन

24 फरवरी तक जिले के गांवों में प्रचार करेगी मोबाइल वैन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राज्य केंद्रित आपदाओं पर लोगों को जागरूक करने के लिए मोबाइल वैन 24 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर आपदा से संबंधित ऑडियो-वीडियो, प्रचार सामग्री, प्रश्नोत्तरी, खेल एवं अन्य क्रियाकलापों व लाइव वार्ता के माध्यम से राज्य केंद्रित आपदाओं जैसे भू-स्खलन, भूकंप व जंगल की आग के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि प्रचार वाहन गुरुवार को कपकोट व शामा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के साथ ही 21 फरवरी को गरुड़, कौसानी व बैजनाथ क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेगा। 22 फरवरी को मोबाइल वैन के माध्यम से कांडा, कांडा पड़ाव व विजयपुर, 23 फरवरी को काफलीगैर व कठपुड़ियाछीना तथा 24 फरवरी को नदीगांव, अमसरकोट, विजोरी, क्वैराली व सातरतवे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने ने सभी एसडीएम समेत तहसीलदार, निकायों के अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्धारित रूट मैप के अनुसार यथोचित आवश्यक सहयोग प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments