HomeBreaking Newsकिच्छा : विधायक शुक्ला ने किया पेराई सत्र का शुभारम्भ, निर्विघ्न संपन्न...

किच्छा : विधायक शुक्ला ने किया पेराई सत्र का शुभारम्भ, निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, किच्छा

किच्छा चीनी मिल में विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद केन कैरियर में गन्ना डालकर चीनी मिल की पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम चीनी मिल पहुंचने पर अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने विधायक राजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रदश के मुखिया ने पेराई सत्र से पूर्व ही किसानों का शत—प्रतिशत भुगतान कर दिया है।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पहली बार प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र से पूर्व गन्ना किसानों का शत—प्रतिशत भुगतान कर दिया है, प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। पिछली सरकारों द्वारा 2- 2 वर्ष पेराई सत्र बीत जाने के बाद किसानों के गन्ने का भुगतान होता था, लेकिन भाजपा सरकार के मुखिया ने वर्तमान पेराई सत्र से पूर्व ही किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में सितारगंज की चीनी मिल बंद हो गई थी, जबकि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को भी इसी पेराई सत्र से चालू करने जा रही है। पूर्ववर्ती सरकारों की तरह चीनी मिलों को लोन के बजाय प्रदेश की भाजपा सरकार ने 300 करोड़ रुपए एकमुश्त चीनी मिलों को अनुदान के रूप में जारी किया, जिससे चीनी मिले किसानों का सम्पूर्ण भुगतान कर सकी।

विधायक राजेश शुक्ला ने सभी गीत गन्ना किसानों का वर्तमान पेराई सत्र से पूर्व ही शत-प्रतिशत भुगतान करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को बधाई दी। क्षेत्र के सभी किसानों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से वर्तमान पेराई सत्र निर्विघ्न संपन्न हो भगवान से यह प्रार्थना की गई है। वर्तमान पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने सभी किसानों, अधिकारियों व कर्मचारियों एवं मजदूरों को पिराई सत्र की बधाई दी।

इस दौरान मुख्य रूप से मनमोहन सक्सेना, सुभाष तनेजा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, हर्षित गंगवार, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, हरीश खानवाणी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल, राजेश प्रताप सिंह, अनु चौबे, अनिल यादव, धर्म सिंह यादव, प्रकाश अरोरा, प्रकाश पंत, चंदन जायसवाल, पूरन भट, चूड़ामणि सागर, सुरेंद्र चौधरी, उदय भान यादव, यशपाल राणा, मनोज यादव, ओम तनेजा, रोहित शर्मा, अमरीक सिंह मंड, संजीव पांडे, मुन्ना तिवारी, कृष्णा तिवारी, दीपक मिश्रा, रवी कांत वर्मा, मयंक तिवारी, अंकित सिंह, विजेंद्र यादव, धीरज सिंह, अंकित सिंह, रचित सिंह, पवन मिश्रा, जसमीत कक्कड़, घनानंद तिवारी, कुशल कोरंगा, सौरव प्रताप सिंह, संजय कुशवाहा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments