HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : विधायक शुक्ला पहुंचे नजीबाबाद, कीं कई घोषणाएं

किच्छा न्यूज : विधायक शुक्ला पहुंचे नजीबाबाद, कीं कई घोषणाएं

ADVERTISEMENTS

किच्छा। विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम नजीबाबाद में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं निस्तारण किया। नजीमाबाद में जनसंपर्क कर विधायक राजेश शुक्ला ने समस्याओं को सुना जहां प्रह्लाद फार्म वासियों की मांग पर विधायक निधि से शिव मंदिर निर्माण की घोषणा की।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। किच्छा क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति, किच्छा में मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना, गोला नदी पर रपटा पुल के जगह पर बड़े पुल बनाने की स्वीकृति, शहर के बीचों बीच बहने वाले गंदे पाहा नहर को कवरिंग कर सड़क बनाने, सिरौली कला, नगला व लालपुर को नगर पंचायत बनाने जैसा ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण विकास योजनाएं उनकी प्राथमिकता थी। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा नेता अजय साहनी, मंडल मंत्री चरणजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह विर्क, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज चौहान, बिरजू प्रसाद, प्रमोद, महेंद्र कुमार, लकी प्रसाद, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अजय, विनय, नवनीत, सुनील, बंटी, अविनाश, जितेंद्र कुमार,आशीष कुमार, निरंजन, शिवकुमार, छोट लाल, अमृतपाल, शशीकांत, रजनीश, बिट्टू, पंकज, राजा, लक्की समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments