HomeHealthसीएचसी बेतालघाट में विधायक सरिता आर्या ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

सीएचसी बेतालघाट में विधायक सरिता आर्या ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

कुल 792 लोगों का हुआ पंजीकरण

विकलांग प्रमाण पत्र, डिजिटल हेल्थ आईडी, ई संजीवनी टेली कंसल्टेशन

कोविड-19 टीकाकरण, 14 नियमित टीकाकरण

112 लोगों को परिवार नियोजन सामग्री का वितरण

5 आयुष्मान कार्ड बनाये गए

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों का विषय विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मेले में मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल रावत, सांसद प्रतिनिधि, बेतालघाट, डॉ. भागीरथी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल, प्रताप सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष भाजपा, डॉ. जगदीश चंद्र जोशी, डॉ. सतीश पंत उपस्थित रहे।

मेले में कुल 792 लोगों द्वारा पंजीकरण कराया गया। मेले में लाभार्थियों की संख्या निम्न रही सामान्य ओपीडी 64, बाल रोग ओपीडी 29, स्त्री रोग ओपीडी 40, दंत चिकित्सा ओपीडी 7, आयुर्वेदिक ओपीडी 170, होम्योपैथिक ओपीडी 39, हड्डी रोग ओपीडी 70, नेत्र रोग ओपीडी 61, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ओपीडी 108 , रक्त जांच 64 , एक्स रे 22, शुगर जांच 67, रक्तचाप जांच 43, नेत्र जांच 32 जिसमें से 10 को मोतियाबिंद चिन्हित किया गया। इसके अतिरिक्त 7 विकलांग प्रमाण पत्र, 53 डिजिटल हेल्थ आईडी, 13 ई संजीवनी टेली कंसल्टेशन, 69 कोविड-19 टीकाकरण, 14 नियमित टीकाकरण, 112 लोगों को परिवार नियोजन सामग्री का वितरण तथा 5 आयुष्मान कार्ड बनाये गए।

पर्यावरण और हमारा स्वास्थ्य विषय पर एक चित्रकला प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आशा विमला उप्रेती एवं साथियों द्वारा योग का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया, डॉ. साक्षी भुड्डी, डॉ. शिप्रा चंद्रा, डॉ. निशा शेखर, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. दीपक सति, डॉ. करमजीत कौर, डॉ. जीबी बिष्ट, गिरीश पाण्डेय, रितेन वर्मा, मैदान गिरी, हरदयाल सिंह, सूरज मेहता, रोहित आर्या, नीरज सती, बीएम पाठक आदी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments