HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विधायक करन माहरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटरों के साथ...

रानीखेत : विधायक करन माहरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटरों के साथ निकाली पद यात्रा, भ्रष्टाचार व महंगाई पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मुनेद्र सिंह भदोरिया व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुश्री सुमित्रा कुमारी यादव व क्षेत्रीय विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर में पद यात्रा करके भाजपा की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में यहां गांधी चौक में एकत्रित हुए। जहां से पदयात्रा पूरे नगर क्षेत्र में होते हुए विजय चौक तक निकाली गई। इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, तेल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे व नारे लिखी तख्तियों के साथ नारेबाजी करते चल रहे थे। इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य शोषित—पीड़ित जनता की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आ​कर्षित करने और आम जनता को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पदयात्रा में ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के अलावा बीडीसी सदस्य अमित पांडे, विपिन कड़ाकोटी, प्रभारी भिकियासेन हेमंत माहरा, जिला पंचायत् प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतिश रौतेला, एनएसयूआई अध्यक्ष कमल कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, सोशल मीडिया अध्यक्ष अमन शेख, प्रमोद पाल, हबीब भाई, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल, जितेंद्र जुयाल, हरीश राम, प्रजापति पांडे, लक्ष्मण सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
रानीख़ेत से सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments