ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
विधायक बलवंत भौर्याल ने मनकोट-बसेत मोटरमार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 3.80 किमी सड़क के लिए प्रथम चरण में 68 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को यातायात सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
गुरुवार को विधायक भौर्याल ने भूमि पूजन के साथ सड़क का कटान कार्य शुरू करवाया। सड़क बनने से पांच सौ परिवारों को लाभ मिलेगा। गांव में उत्पादित सब्जी, फल और अन्य फसलों को बाजार मिलेगा। सड़क से गांव की दूरी कम होगी और उनके समय की बचत होगी। इस दौरान जिपंअ बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, सुबोध लाल साह, मनोहर आर्य, रघुवीर दफौटी, आनंद धपोला, नंदा बल्लभ तिवारी, सविता नगरकोटी आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS

