HomeBreaking Newsउत्तराखंड में दलबदल जारी : चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका,...

उत्तराखंड में दलबदल जारी : चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

टिहरी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हर घंटे चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में खासकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के विधायक भाजपा में तो भाजपा के विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

दलबदल का यह सिलसिला गुरुवार को टिहरी विधानसभा सीट पर पहुंचा है। जहां किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने के बाद विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। टिहरी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

माना जा रहा है कि टिकट कटने की वजह से नाराज धन सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। गुरुवार को देहरादून में धन सिंह नेगी ने कांग्रेस नेता हरीश रावत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

उत्तराखंड : यहां पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती और तीन बच्‍चे घायल

बता दें साल 2017 के चुनावों में धन सिंह नेगी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में अब दिलचस्प यह देखना होगा कि यहां से कौन जीत हासिल करता है।

उधर कांग्रेस ने उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद किशोर उपाध्याय भी बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने अभी तक टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

यहाँ कांग्रेस में बग़ावत के आसार : हरदा के प्रत्याशी बनने पर बोलीं संध्या, “नारी कोमल, नारी कठोर, नारी बिन नर का कहां छोर”

क्षमा रामनगर, मैं अपनी जिंदगी की एक बड़ी अभिलाषा को पूरा नहीं कर पाया – पूर्व सीएम हरीश रावत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments