HomeBreaking Newsमोटाहल्दू ब्रेकिंग : 6 और पोजीटिव मिले, तीन हल्दूचौड़ व तीन लालकुआं-...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : 6 और पोजीटिव मिले, तीन हल्दूचौड़ व तीन लालकुआं- बिंदुखत्ता से

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विक्की पाठक
मोटाहल्दू।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से मिली जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को लालकुआं क्षेत्र में दुग्ध संघ, वीआईपी गेट व आसपास के क्षेत्रों में कुल 107 लोगो के कोविड-19 के सैम्पल लिए गए थे जिसमें से आज 6 लोगो मे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसमे दो दुग्ध संघ के कर्मचारी हैं। अन्य 4 लोग आसपास के क्षेत्र से है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू के डॉक्टर संजय चौहान ने बताया कि आज जारी किये गए स्वास्थ्य बुलिटीन में हल्दूचौड़ दीना गांव में 3 लोगो मे व बिंदुखत्ता क्षेत्र में 2 लोगो मे एवं लालकुआं में 1 व्यक्ति पर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी की ट्रैवलिंग हिस्ट्री लोकल की ही है । उन्हें कोविड-19 चिकित्सालय भिजवाने की तैयारियां चल रही है, और इनके संपर्क में आए हुए लोगो की सूची तैयार की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments