HomeBreaking NewsBreaking : टॉयलेट क्लीनर को अंग्रेजी शराब समझ पी गये दो दोस्त,...

Breaking : टॉयलेट क्लीनर को अंग्रेजी शराब समझ पी गये दो दोस्त, हालत गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर

आंख से कम दिखाई देने की समस्या के चलते दो बुजुर्ग टॉयलेट क्लीनर को अंग्रेजी शराब समझ कर पी गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटोपा ग्राम निवासी 65 साल के शारदा माझी का बेटा कुछ दिन पहले ही घर में टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) लेकर आया था। चूंकि बुजुर्ग की आंखें कमजोर हैं, अतएव उन्होंने इसे अंग्रेजी शराब समझ लिया और बेटे की नजरों से बचाकर अपने पास छुपा लिया। आज रविवार की सुबह शारदा के घर उनका एक दोस्त गौरी माझी आया। दोनों ने तय किया कि वह आज अंग्रेजी शराब पियेंगे। जिसके बाद दोनों घर वालों की नजरों से छुपकर एक कमरे में गये और कटोरों में भरकर हार्पिक पी डाला।

टॉयलेट क्लीनर को पीते ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। दोनों की यह हालत देख परिजनों को समझते देर नही लगी कि दोनों बुजुर्गों ने जिसे अंग्रेजी शराब समझा, वह हार्पिक है। अतएव दोनों को ही शारदा का बेटा जिला अस्पताल लेकर गया। जहां हालत ​ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments