HomeUttarakhandAlmoraAlmora : गुमशुदा युवती चिमटाखाल से सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

Almora : गुमशुदा युवती चिमटाखाल से सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS

CNE ALMORA। पुलिस ने घर से बिना बताये चली गई लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में तहरीर दी कि उसकी पुत्री, उम्र 19 वर्ष गत 09 दिसंबर, 2023 को बिना बताये घर से कहीं चले गयी है। जो अबतक घर वापस नही आई है। जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल पा रहा है। उक्त तहरीर पर थाना सल्ट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु ने मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करते हुए बरामद करने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की संभावित क्षेत्रों में तलाश की गई।

सर्विलांस सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत आज गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सल्ट पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, साइबर सेल, महिला कांस्टेबल लता रावत, एचजी मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments