HomeUttarakhandNainitalनैनीताल ब्रेकिंग : नैनीझील में मिला लापता किशोरी का शव, जांच में...

नैनीताल ब्रेकिंग : नैनीझील में मिला लापता किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। यहां नैनीझील में रविवार सुबह एक नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नैनीझील में मिला लापता किशोरी का शव

मिली जानकारी के मुताबिक नारायण नगर क्षेत्र से गुरुवार की देर रात्रि एक नाबालिग किशोरी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी थी। जिसके बाद उनके घरवालों ने अपने आस-पास के क्षेत्र में बड़ी खोजबीन की। जब वह कहीं नहीं मिली तो शुक्रवार को उनके घरवालों ने इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी। जिसके बाद पुलिस उस नाबालिग को ढूंढने में लग गई। वहीं रविवार तड़के टहलते राहगीरों ने नैनीझील में एक शव को उतरता देखा। झील में शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकाल लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस ने बताया कि झील में मिला शव नारायण नगर निवासी किशोरी का है। बताया कि बीते गुरुवार को किशोरी किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोरी को आंखरी बार 10 बजकर 41 मिनट में नयना देवी मंदिर से ठंडी सड़क को जाते देखा था। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने जब झील किनारे खोजबीन की तो झील में किशोरी का चप्पल मिला। जिससे उसके द्वारा झील में कूदने की आशंका जताई गई। आशंका के आधार पर पुलिस ने झील में कांटे फेंककर किशोरी के शव को खोजने की कोशिश की लेकिन किशोरी की कोई जानकारी नहीं मिली। इधर रविवार की सुबह झील में किशोरी के शव बरामद हो गया है।

इधर एसआई हरीश सिंह ने बताया कि नारायण नगर क्षेत्र निवासी किशोरी के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

बागेश्वर ब्रेकिंग : नाले में मिला 02 साल की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments