HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: जिले से गुम नाबालिग लड़की प्रयागराज में मिली

Almora Breaking: जिले से गुम नाबालिग लड़की प्रयागराज में मिली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

—25 दिन पूर्व घर से थी गायब, अब परिजनों को सौंपा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
करीब 25 रोज पहले घर से गुम हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की के गुम होने से उसके परिजन बेहद परेशान चल रहे थे। यह लड़की प्रयागराज से बरामद हुई।

01 मई 2022 को रानीखेत तहसील के जैनोली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के घर से कहीं चले जाने की गुमशुदगी कोतवाली रानीखेत में दर्ज की थी। नाबालिग लड़की के गुम होने के बाद परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा लेकिन कहीं उन्हें उसका पता नहीं चल सका।​ जिससे वे परेशान हो उठे। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को गुमशुदा नाबालिग लड़की की तलाश करने के निर्देश दिए। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए सर्विलांस की मदद से गुमशुदा बालिका का पता लगा लिया और उसे शाहगंज, प्रयागराज इलाहाबार उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका का लाकर पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, आरक्षी डुंगर सिंह नेगी, कमल गोस्वामी, मोहन बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments