स्कूटी को किया सीज, अभिभावकों को दी चेतावनी
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बैजनाथ थाना पुलिस ने खतरनाक ढंग से स्कूटी चलाने पर एक नाबालिग का 25 हजार रूपये का चालान किया है। साथ ही स्कूटी को सीज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। बैजनाथ थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 02 बी 3732 स्कूटी के स्वामी अभिभावक पवन कुमार पुत्र सोभरत कुमार निवासी बैजनाथ का 25000 का चालान करने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया।
नाबालिग के अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने को कहा। नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द किया।

