HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह ने किया जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का...

बागेश्वर: दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह ने किया जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ अव्वल प्रतिभागी राज्य स्थापना दिवस पर होंगे पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया। जिसमें विज्ञानियों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। अव्वल रहे विद्यार्थियों को नौ नवंबर यानी स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा शिक्षा विभाग ने राइंका में विज्ञान महोत्सव आयोजित किया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत होगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान विज्ञान का युग है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ेगी। वह नए आविष्कार करने के लिये प्रेरित होंगे। बताया कि अव्वल रहे विज्ञानी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चक्षुस्पति अवस्थी ने बच्चों के वैज्ञानिक माडलों की सराहना की। उनको ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सीख दी। यहां प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, नीरज जोशी, दीपक कोहली, दीपा उपाध्याय, सोनिया गौरव, डा. राजीव जोशी, नंद किशोर जोशी, राजीव निगम आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments