ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि 1 अक्टूबर से गौला खोलने के नियम में ऐसे देरी करने के दोषी अफसरों पर सरकार को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि खनन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही गरीब मजदूरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साहू ने कहा कि हजारों डंपर मालिकों के साथ ही हजारों मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हुआ हो गया है। ऐसे में त्योहारों का रंग भी फीका पड़ेगा, सरकार को तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन कार्य शुरू करवाना चाहिए, वरना कांग्रेस जनहित में उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी।
ADVERTISEMENTS

