HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : प्रवासी श्रमिक की थी प्रेमिका की बेटी पर थी...

ब्रेकिंग न्यूज : प्रवासी श्रमिक की थी प्रेमिका की बेटी पर थी नजर, कर दी दस हत्याएं

ADVERTISEMENTS

हैदराबाद। तेलंगाना में वारंगल के सीमावर्ती इलाके में एक युवक ने पहले तो अपनी ही प्रेमिका को मारा उसके बाद इस अपराध को छिपाने के लिए उसने दावत के खने में नींद की गोलियां मिला कर पूरे नौ लोगों को सुनला दिया और फिर सभी शवों को एक एक कर नजदीक के कुएं में डाल दिया।
वारंगल पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह सारी हत्याएं बिहार के प्रवासी मजदूर संजय कुमार यादव (24) ने प्रेमिका के कत्ल को छिपाने के लिए की थी। पुलिस के मुताबिक, संजय ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बर्थडे पार्टी में सभी के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थी। इसके बाद जब सभी लोग बेसुध हो गए तो उसने सभी को बोरी में भरकर गोरेकुंटा स्थित गोदाम के पास वाले कुएं में फेंक दिया।
वारंगल पुलिस कमिश्नर वी.रविंदर ने बताया कि जिस कुएं से शव मिले थे, उसके पास ही बोरे बनाने की फैक्ट्री है। यहां पर प्रवासी मजदूर रहते हैं। आरोपी संजय यहीं रहता था। उसके साथ पश्चिम बंगाल का रहने वाला मकसूद पत्नी निशा और परिवार के छह सदस्यों के साथ रहता था। इनके साथ बिहार के दो और त्रिपुरा का एक युवक भी रहता था।
जांच में पता चला कि संजय के निशा की भतीजी रफीका (37) के साथ अवैध संबंध थे। रफीका भी पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी मगर वह अपने पति से अलग हो गई थी। उसके तीन बच्चे थे। वहीं, संजय ने एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां संजय और रफीका एक साथ रहते थे।
पुलिस ने बताया कि संजय की रफीका की बेटी पर भी गलत नजर थी। इस बात को लेकर रफीका ने संजय को चेतावनी भी दी थी। यही वजह थी कि संजय ने रफीका की हत्या की साजिश रची। उसने मकसूद को बताया कि वह रफीका से शादी करना चाहता है। इसके लिए रफीका के परिजन से बात करने बंगाल जा रहा है।

सीएनई मीडिया हाउस की घर बैठे जीतो कैश प्राइज प्रतियोगिता का चौथा सवाल देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/

संजय ने चलती ट्रेन में रफीका की हत्या करके शव ट्रेन से फेंक दिया
पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को संजय और रफीका गरीब रथ ट्रेन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए। मगर संजय ने सफर के दौरान ही दूध में नींद की गोली मिलाकर रफीका को दे दी। जब रफीका को नींद लग गई तो संजय ने उसका गला घोंट दिया। इसके बाद रफीका के शव को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के निदादावोल के पास ट्रेन से फेंक दिया।
फिर संजय राजामुंदरी में ट्रेन से उतरा और वारंगल लौट आया। जब मकसूद ने रफीका के बारे में पूछा तो संजय ने कह दिया कि वह गांव में है और बाद में वापस आएगी। जब मकसूद के परिवार ने उसे सच बताने के लिए पुलिस की धमकी दी तो उसने सभी को खत्म करने का प्लान बनाया।
पुलिस के मुताबिक, 20 मई को शाबाज (मकसूद का बेटा) का जन्मदिन था। संजय उनके घर गया। सभी के खाने में नींद की गोलियां डाल दीं। इस पार्टी में त्रिपुरा निवासी शकील भी आया था। इसलिए वह भी साजिश का शिकार हो गया। इस बीच, संजय को मकसूद के घर में उसी बिल्डिंग में रहने वाले बिहार के दो युवकों ने देख लिया था। यही कारण था कि संजय ने उन्हें भी नींद की गोली देकर सुला दिया। बाद में संजय ने सभी को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस काम में एक और आदमी शामिल था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
21 मई को कुएं से मकसूद (50 वर्ष) उसकी पत्नी निशा (45 वर्ष) बेटी बसरा (20 वर्ष) और बसरा का तीन साल के बच्चे का शव मिला था। अगले दिन यानी 22 मई को मकसूद के बेटे शाबाज (22 वर्ष) और सोहैल (20 वर्ष), बिहार निवासी श्याम (22 वर्ष) और श्रीराम (20 वर्ष) और त्रिपुरा के शकील का शव निकाला गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments