HomeBreaking Newsउत्तराखंड : गर्मी से मिलेगी राहत ! कल से बारिश की सम्भावना,...

उत्तराखंड : गर्मी से मिलेगी राहत ! कल से बारिश की सम्भावना, पढ़िये मौसम अपडेट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

Uttarakhand Weather Forecast : उत्तराखंड में जहां गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच सूर्य की किरणें तपिश पैदा कर रही हैं, वहीं राहत भरी ख़बर यह है कि यहां कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट ले सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी, बुधवार 20 अप्रैल से मौसम करवट ले सकता है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना बनने लगी है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में जहां वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में अंधड़ की सम्भावना है। यही नहीं, पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में बढ़ते तापमान की वजह से मैदानी क्षेत्रों में लोग धूप की तपिश महसूस कर रहे हैं। बताया गया है कि वर्तमान में राजस्थान व पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवाएं अपने साथ गर्मी लेकर आ रही हैं। इससे तापमान में अप्रैल के माह में ही इतनी गर्मी है। इधर उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज मंगलवार सुबह जारी अपडेट में बताया है कि 20, 21 व 22 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ ओलावृष्टि, बारिश व तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में जहां गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच सूर्य की किरणें तपिश पैदा कर रही हैं, वहीं राहत भरी ख़बर यह है कि यहां कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट ले सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments