HomeUttarakhandAlmoraबड़ा फैसला : चीन निर्मित सामान नही बेचेंगे कचहरी बाजार के व्यापारी,...

बड़ा फैसला : चीन निर्मित सामान नही बेचेंगे कचहरी बाजार के व्यापारी, शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि !

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लद्दाक में चीनी सैनिकों की करतूत के खिलाफ जहां पूरे देश में उबाल है, वहीं सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के कचहरी बाजार के व्यापारियों ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कोई भी चीन निर्मित सामान नही लेने का फैसला लिया है।
आज सोमवार को कचहरी बाजार के दुकानदारों ने सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर तमाम व्यापारियों ने यह फैसला भी लिया कि जिस वस्तु का भी उत्पाद चीन में हुआ हो वह नही बेचा जायेगा। उन्होंने जनता से भी अपील करी कि वह चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करे। साथ ही व्यापारियों ने राज्य व केंद्र सरकारों से यह आग्रह किया कि वह चीन निर्मित कंपनियों के साथ किए गये करारों को देश हित में, जनता की भावनाओं का आदर करते हुए तत्काल प्रभाव से समाप्त करे। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष अनिता रावत ने किया। इस मौके पर प्रकाश रावत, जुनैब अंसारी, युसुफ तिवारी, पंकज मसीह, चंद्रा रावत, बसंत प्रसाद, भास्कर तिवारी, मोहम्मद सुहैब, मनोज कुमार, संगीता सुरी, अजय चौहान, मोहम्मद नौशाद, रक्षित कार्की, शहनवाज अंसारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments