HomeBreaking Newsउत्तराखंड की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन

उत्तराखंड की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

बॉलीवुड हिंदी सिनेमा के महानायक कहलाये जाने वाले सुपर स्टार अमिताभ बच्चन आज यहां देहरादून पहुंच गये हैं। वह फुरसत के कुछ पल देव भूमि उत्तराखंड की सुरम्भ्य वादियों में बिताने को यहां पहुंचे हैं।

दोपहर के वक्त एयरपोर्ट पर बैठे अमिताभ

अमिताभ बच्चन आज दोपहर 12 बजे अपने चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरे। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने महा नायक को एक पल देखने के लिए बेताब दिखाई दिया। हाई सैक्यूरिटी के चलते कोई भी उनके पास तक नहीं पहुंच सका।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह कार से टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में स्थित आनंदा होटल चले गए। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों तक नरेंद्र नगर ही रूकेंगे। सम्भवत: वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग की तैयारी में हैं। उधर इससे पहले वह एयरपोर्ट में भी कुछ देर रूके, जहां एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा से भी उन्होंने मुलाकात की।

पांव फिसलने से नैनी झील में गिरा पालिका कर्मी, मौत

उत्तराखंड शासन से दो अधिकारी हुए केंद्र के लिए रिलीव, अब यहां देंगे सेवाएं

यात्रीगण ध्यान दें : काठगोदाम से चलने जा रही यह विशेष ट्रेन, यह रहेगा यात्रा रूट…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments