HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : महिला मोर्चा के बिन्दुखत्ता मंडल की बैठक, दुम्का बोले,...

लालकुआं न्यूज़ : महिला मोर्चा के बिन्दुखत्ता मंडल की बैठक, दुम्का बोले, क्षेत्र के लोगों को मिला निशुल्क पानी का कनेक्शन

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भाजपा की ओर से हाल ही में नियुक्त किए गए बिन्दुखत्ता मंडल महिला मोर्चा एंव जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टियों की नीतियों के बारे में अवगत कराया गया। वहीं आने वाले दिनों में चलने वाली पार्टी कि विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचने का जोर दिया गया।

यहां बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिन्दुखत्ता मंडल महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष ललिता बहुगुणा एवं जिला विकास समन्वय एंव निगरानी सिमित के सदस्य देवेंद्र बिष्ट का क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, भरत नेगी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस मौके पर नवनियुक्त पदधिकारियों ने कहा कि बिन्दुखत्ता के छोटे से कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाना हर्ष का विषय है उन्होंने हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की ओर से जो भी उन्हें निर्देश मिलेगा उस पर वे कार्य करेंगें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहते हुए कार्य करने की अपील की।

इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को विद्युत व पेयजल समस्या का शत-प्रतिशत निस्तारण विद्युत पोल व कनेक्शन को निशुल्क वितरित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल योजना में प्रत्येक घर तक पाइप लाइन डालकर एक रुपए में कनेक्शन और जल स्रोत व ओवरहेड टैंक का निर्माण करने की योजना के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा उन्होंने अटल आयुष्मान योजना, दुधारू पशुओं के क्रय और दुग्ध विकास हेतु एनसीडीसी की 25% अनुदान के साथ ऋण योजना के बारे में भी जानकारी दी गई है तथा बिना पक्की जमीन वाले किसानों के लिए केसीसी स्पेशल ड्राइव योजना के तहत लिमिट निर्धारण किया गया है साथ ही पीएम किसान योजना में किसानों को दिए जाने तथा सरकारी गेहूं धान की खरीद के तत्काल भुगतान जैसे कार्यों को गिनाया।

इस मौके पर जगदीश पन्त, भवानी दत्त सती, गोविंदा दानू, नवीन पपोला, हेमंत आर्य, विपिन राजभर, गिरीश जोशी, प्रकाश आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments