HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: गांव-गांव जाकर संक्रमितों को बांटी जाए दवाईयां, ब्लाक प्रमुख ने...

BAGESHWER NEWS: गांव-गांव जाकर संक्रमितों को बांटी जाए दवाईयां, ब्लाक प्रमुख ने समीक्षा बैठक कर कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट ब्लाक के प्रमुख गोविंद दानू ने कोरोना बचाव के लिए ब्लाक रिस्पांस टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संक्रमितों को हरसंभव मदद करने उन्हें आवश्यक रुप से दवाईयां वितरित करने के निर्देश दिए।

बुधवार को ब्लाक कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमुख गोविंद दानू ने कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी ने बताया कि ब्लाक स्तर पर दाे बीआरटी की दो टीमें गठित हैं। प्रत्येक को 6-6 न्याय पंचायतें दी गई है। ग्रामीण स्तर पर गठित निगरानी समिति गठित कर प्रधानों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित ग्राम विकास पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक गांव में घूम कर संक्रमितों की जानकारी बीआरटी को देनी है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाल कर संक्रमित को मेडिकल किट दी जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking Uttarakhand : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कैंची धाम मेला रद्द, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

प्रमुख दानू ने कहा कि जो लोग कोरोना से संक्रमित आ रहे हैं। वह लोग लापरवाही बरत रहे हैं और घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचार व्यवस्था नही होने के कारण प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक को प्रभारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों के घरों में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए स्कूल, पंचायत घरों व सामुदायिक भवनों में क्वारंटाइन सेंटर बनाना सुनिश्चित करें। हमारा उद्देश्य कोरोना महामारी का समूल नाश करना है। यह सभी के सहयोग से होगा। उन्होंने ग्राम स्तर तक जनजागरुकता और 18 वर्ष से ऊपर के लोगों काे आवश्यक रुप से टीकाकरण के लिए कहा। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी ख्याली राम आदि अधिकारी मौजूद थे।

Big Breaking : रामगढ़ व कैंची में बादल फटा, भारी मलबा आने से हल्द्वानी—अल्मोड़ा एनएच बंद, पुलिस ने रोका यातायात

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 7 हजार 749 नए संक्रमित, 109 की मौत

Almora Breaking : 08 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत, 295 नए लोग संक्रमित, अब तक 94 की जा चुकी है जान

BREAKING: बागेश्वर में भी राहत नहीं, आज 115 नये कोरोना पॉजिटिव केस

जॉब अलर्ट : Draftsman and supervisor के 572 पदों पर निकली भर्ती, 17 मई तक जारी रहेगी Application process

Uttarakhand : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कैंची धाम मेला रद्द, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News – कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी Ivermectin 12 की किट, जानिये कैसे करना है आपको इस दवा का सेवन…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments