HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कुलपति के हाथों सम्मानित हुए पदक विजेता खिलाड़ी

Almora News: कुलपति के हाथों सम्मानित हुए पदक विजेता खिलाड़ी

‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ में मैडल लाई शोभा, गायत्री व नेहा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में आज सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ में पदक जीतने वाली वि​श्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ में एसएसजे विवि अल्मोड़ा की टीम के साथ कोच रजवंत कौर, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय की तरफ से खिलाड़ी शोभा कोहली को गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर 51 हजार रुपये, गायत्री कसनीयाल को 31 हजार रुपये एवं नेहा कसनीयाल को ब्रॉन्ज मैडल मिलने पर 31 हजार रुपये का चैक एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन्हें कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. भंडारी ने समारोह में कहा कि खिलाड़ियों के मैडल प्राप्त करने से विश्वविद्यालय परिवार को गर्व हुआ है। हम खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को तराशकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे हैं। सीमांत जनपदों समेत प्रत्येक महाविद्यालय में जाकर क्रीड़ा गतिविधियां कराई जा रही हैं। उन्होंने क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली एवं कोच सहित सभी मैडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।

इससे पूर्व कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया। समारोह में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, संकायाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, कोच रजवंत कौर, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, उत्तराखंड बाक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. केसी जोशी, डॉ. मुकेश सामंत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में कुलपति प्रो भंडारी ने कोच सहित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच रजवंत कौर, उत्तराखंड बाक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया तथा पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किए। समारोह का संचालन प्रशिक्षक श्याम मुन्नू भट्ट ने किया। समारोह में कई शिक्षक, कर्मचारी, नगर के खेल प्रेमी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments