HomeUttarakhandAlmoraमेयर अजय वर्मा ने शिवरात्रि पर नगर की सफाई—व्यवस्था का लिया जायजा

मेयर अजय वर्मा ने शिवरात्रि पर नगर की सफाई—व्यवस्था का लिया जायजा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर के नवनियुक्त मेयर अजय वर्मा ने आज प्रातः माल रोड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर आम रास्तों तथा शिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिरों के आस—पास विशेष सफाई की गई।

इस अवसर पर कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों से वार्ता कर उनसे सफाई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा मोहल्ले से लाए जा रहे हैं कूड़े को भूमिगत कूड़ेदानों में डालने का निर्देश दिये। इसके बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी को सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर की मुख्य मार्गो सहित मोहल्लों से समय पर कूड़े का निस्तारण किया जाए। कूड़ा गाड़ियां निर्धारित समय पर कूड़े का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की आम जनमानस की सफाई संबंधी समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments