HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पहाड़ की महिलाओं को समर्पित मातृशक्ति उत्सव— अनुराधा

बागेश्वर: पहाड़ की महिलाओं को समर्पित मातृशक्ति उत्सव— अनुराधा

ADVERTISEMENTS

👉 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट विकासखंड में आयोजित मातृशक्ति उत्सव पहाड़ की महिलाओं का समर्पित होगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जो धरातल पर काम कर रहीं हैं।

जिला मुख्यालय में मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम के संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलायें ही अतिथि रहेंगी। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें जिले के विकास में योगदान के लिये सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ठ किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से जिला प्रशासन का है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास को लेकर प्रदेश के अलग अलग जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इससे पूर्व नैनीताल और टिहरी गढ़वाल जनपद में कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिलाधिकारी ने बताया कि मातृशक्ति उत्सव में जनपद की सभी घाटियों, तल्ला-मल्ल-बिचल्ला दानपुर, कत्यूर घाटी, खरई पटटी, दुगनाकुरी पटटी और कम्स्यार घाटी की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही इन क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि कपकोट में आयोजित मातृशक्ति उत्सव को सीधे तौर पर प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है। महिलायें प्रकृति की पूरक मानी जाती है इसलिये इस उत्सव में महिलाओं को केन्द्र में रखा गया है। कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार नौ देवियों का पूजन भी किया जायेगा। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में अभिनव कार्य करने वाली महिलाओं के साथ साथ वीर नारियों और दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

मातृशक्ति उत्सव में आत्मरक्षा के लिये ताइक्वांडो का प्रदर्शन, साइकिंलिंग, रीवर क्रासिंग, महिलाओं द्वारा लाइव बैंड, सहित महिलाओं से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम रखे गये हैं जिन्हें महिलाओं द्वारा ही प्रस्तुत किया जायेगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों का लोकार्पण किया जायेगा। वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments