HomeAccidentदुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 05 की मौत, 50 से...

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 05 की मौत, 50 से अधिक झुससे

ADVERTISEMENTS

CNE DESK

यूपी के भदोही में एक दुर्गा पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 03 बच्चे और 02 महिलाएं भी शामिल हैं। लगभग 52 लोग इस आग में झुलस गये, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। आग में झुलसे सभी लोगों को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती किया गया है। यह घटना औराई क्षेत्र के नरथुआ में रविवार शाम हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंडाल खचाखच भरा था और लोगों की संख्या सैकड़ों में थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस गुफानुमा पंडाल में शंकर और काली मां के नाटक का मंचन चल रहा था। इसी बीच अचानक धुंआ उठने लगा और चंद पलों में आग हर तरफ फैल गई। इसके बाद लोग जान बचाने को बाहर भागे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने चलते बहुत से लोग आग की चपेट में आ गए। आरोप है कि घटना के लगभग 20 मिनट बाद अग्निक्षमन दल वाहन सहित पहुंचा। इससे पहले लोग खुद ही आग बुझाने के लिए जूझते दिखे।

प्रत्यक्षदर्शि बता रहे हैं कि यहां गुफानुमा पंडाल बनाया गया था। वहीं एक ओर देवी मां की मूर्ति लगाई थी और भजन-कीर्तन व नाटक मंचन चल रहा था। इस बीच आरती का होने ही वाली थी कि अचानक आग लग गई। इधर वाराणसी के एडीजी राम कुमार ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय SIT गठित कर ली है। टीम में भदोही के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एएसपी, विद्युत विभाग के अधिकारी और अग्नि सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। टीम चार रोज में रिपोर्ट देगी। हालांकि जिलाधिकारी गौरंग राठी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह आग लगने की पुष्टि हुई है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments