HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : स्कूलों में शिक्षण कार्य छोड़ मास्साब करेंगे ऑडिट, आदेश जारी

अल्मोड़ा : स्कूलों में शिक्षण कार्य छोड़ मास्साब करेंगे ऑडिट, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

👉 60 शिक्षक ग्राम पंचायतों हेतु स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त

अल्मोड़ा। सरकारी स्कूल के शिक्षक अब विद्यालयों में शिक्षण कार्य छोड़ ऑडिट का काम करेंगे। इनको विकासखंड हवालबाग की चयनित ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कार्य का संपादन करने का आदेश जारी हुआ है। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के 60 शिक्षकों को स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी व जिला कार्यक्रम समन्वयक विनीत तोमर द्वारा इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आज से 26 जून 2024 तक होने वाले सोशल ऑडिट कार्य हेतु अल्मोड़ा के चयनित शिक्षकों को स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाता है।

सुबह से पहुंचने का आदेश

स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये 60 शिक्षकों को हवालबाग की 60 ग्राम पंचायतों में होने वाली जन सुनवाई हेतु निर्धारित तिथियों में सुबह 08 बजे पहुंचना है। इस हेतु गुरुजनों को कोई यात्रा भत्ता भी देय नहीं हेागा।

स्कूलों का कैसे सुधरेगा स्तर !

बता दें कि जनपद में कई प्राथमिक विद्यालय 01—01 बच्चों में चल रहे हैं। कई जूनियर हाईस्कूलों में 10 से कम बच्चे हैं। कई हाईस्कूल में बच्चों से ज़्यादा स्टाफ़ है। कई इंटर कालेजों में 50 से कम बच्चे हैं। कई स्कूलों में एक ही परिसर में दो प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। बहुत से शिक्षक व लिपिक अपने मूल विद्यालयों को छोड़कर जिला व ब्लॉक कार्यालयों में अटैच हैं। इनका न आने का सही समय ना ही जाने का समय निर्धारित है। यही कारण है कि सरकारी विद्यालयों में दिन—प्रतिदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।

यहां नीचे देखिए कार्यालय आदेश —

स्कूलों में शिक्षण कार्य छोड़ मास्साब करेंगे ऑडिट
स्कूलों में शिक्षण कार्य छोड़ मास्साब करेंगे ऑडिट
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments