HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : मास्क, पब्लिसिटी और घपला

हल्द्वानी न्यूज : मास्क, पब्लिसिटी और घपला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी । जहां एक ओर देश विश्वव्यापी महामारी कोरोना से विश्व मानवता को बचाने में लगा है । अनेक स्वयं सेवी संस्थाएं बढ़ चढ़ कर जरूरत मंदों की सहायता कर रही हैं। वहीं कुछ समाज विरोधी अराजक तत्व प्रतिष्ठित संस्थाओं को बदनाम करने का घटिया काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच देश की प्रतिष्ठित तथा अग्रणी डीपीएस सोसायटी ने आगाह किया है कि नकली मोनोग्राम बने मास्क से डीपीएस की छवि खराब करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की प्रधानाचार्या रंजना शाही ने इस सम्बंध में एडवाईजरी जारी करते हुए कहा है कि हमारे संज्ञान में आया है कि डीपीएस मोनोग्राम के साथ नकली मास्क बाजार में बेचे जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह दुष्प्रचार न केवल डीपीएस हल्द्वानी के लिए हो रहा है यह दुष्प्रचार अराजक तत्वों द्वारा देश भर में स्थापित सभी ब्राँच के लिए किया जा रहा है । इन मास्क में ब्रांच का नाम भी नहीं लिखा है । उन्होंने कहा है कि ध्यान रखें कि डीपीएस के मोनोग्राम के साथ कोई भी मुखौटा स्कूल की ओर से पेश नहीं किया जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह के व्यावसायिक जाल में न पड़ें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की घटिया मानसिकता से प्रेरित होकर इस आपात काल में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं । वे तत्काल ऐसे दुष्प्रचार बन्द कर दें । अन्यथा दोषियों अथवा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति आई टी एक्ट के तहत सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार करने के आरोप में कानूनी रूप से शिकायत दर्ज की जाएगी । सोशल मीडिया के उन सभी आई पी एड्रेसों की जाँच पड़ताल की जा रही है जिनसे कि भ्रामक प्रचार किया गया है ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments