HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मारूति कार खाई में गिरी, दो घायल

अल्मोड़ा: मारूति कार खाई में गिरी, दो घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। शनिवार को द्वाराहाट क्षेत्र अंतर्गत सोमेश्वर-बिंता सड़क पर लोद के पास एक मारूति कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट तहसील के ग्राम झुपुलचैरा निवासी गोविंद लाल वर्मा पुत्र परसी लाल वर्मा (34 वर्ष) तथा ललित वर्मा पुत्र कन्हैया लाल वर्मा (36 वर्ष) सोमेश्वर से मारुति कार-800 संख्या यूए 01-0647 से बिंता की ओर आ रहे थे, कि ग्राम तेलमैनाली के पास वाहन अचानक करीब 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अल्मोड़ा को मिली, तो तत्काल इसी सूचना सम्बन्धित क्षेत्र की पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही बग्वालीपोखर चैकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मय टीम के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से घायलों को निकाला और उपचार के लिए उनके परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर भेजा। पुलिस टीम में कांस्टेबल संजय कुमार, दिगम्बर दत्त कापड़ी व राकेश शर्मा शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments