HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अल्मोड़ा में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, वरिष्ठ...

Almora News: अल्मोड़ा में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने दिलाई सदस्यता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कई युवाओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के यंग सेवादल ब्रिगेड के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्री कर्नाटक ने युवाओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस मौके पर श्री कर्नाटक ने युवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया और युवाओं को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है, इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अवश्य अध्ययन करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अगस्त क्रांति पर भी विचार रखे और कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही आंदोलनकारियों ने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गर्व है, जिनकी बदौलत आज देश आजाद है।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रुप से गौरव अवस्थी, कमल उपाध्याय, पंकज कनवाल, सुमित बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, शुभम जोशी, त्रिलोक चौहान, भुवन लटवाल, करन शैली, राजीव शैली, अजय बिष्ट, सचिन मनराल, दीप जोशी आदि युवा शामिल हैं। इस मौके पर रोहित शैली, मनीष तिवारी, अभिषेक बनोला, हेम जोशी, हिमांशु कनवाल, विपिन जोशी, एनसी जोशी, अजितेश कुमार, प्रकाश सिंह आदि कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments