HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः विश्वविद्यालय के कई कार्मिकों को मिली पदोन्नति

अल्मोड़ाः विश्वविद्यालय के कई कार्मिकों को मिली पदोन्नति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से एक खुशखबरी है। यहां कई कार्मिक पदोन्नत हो गए हैं। कुछ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तो कुछ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कई कार्मिकों को विभागीय प्रोन्नति समिति ने प्रोन्नति दे दी है। इनमें लियाकत अली खान, भुवन राम आर्या व हेम चंद्र पांडे को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पद प्रोन्नति मिली है। इनके अलावा जगमोहन जोशी, गीता रावत, देवेंद्र सिंह धामी, प्रकाश चंद्र सती, शैलेन्द्र कुमार पांडे को प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनके अलावा कैलाश चंद्र, युगल चंद्र पांडे, मनीष कुमार तिवारी, सागर रौतेला को प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी और शुभम कांडपाल को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नति मिली है। इसके लिए पदोन्नत कार्मिकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. भाष्कर चौधरी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments