HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : मं​त्रियों और दायित्वधारियों की एक-दो दिन उड़ी रहेगी नींद

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मं​त्रियों और दायित्वधारियों की एक-दो दिन उड़ी रहेगी नींद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रियों का ऐलान एक दो दिन में होगा। संभवत: यह पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने अकेले ही पद व गोपनीयता की शपथ ली हो। अमूमन ऐसा होता है कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के कुछ सदस्य भी शपथ लेते हैं, लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को मंत्रियों के नामों पर चर्चा करने का वक्त ही नहीं मिला। ऐसे में अब जब तीरथ यिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वे संभावित मंत्रियों की सूची बनाकर दिल्ली जाएंगे और हाइकमान से मंत्रणा के बाद उनके लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया जाएगा। लेकिन पिछले कई दिनों से खाली पड़े पदों पर आखें गढ़ाए बैठे भाजपा नेताओं के अलावा अब निवर्तमान मंत्रियों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार त्रिवेंद्र कैबिनेट के कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इसके अलावा दायित्वधारियों को भी तीरथ सिंह रावत दोबारा से पद बांटेंगे। इसलिए अब तकरीबन समूची उत्तराखंड भाजपा की ही नींद उड़ी हुई है। जब तक मंत्रियों और दायित्वधारियों के नामों का ऐलान नहीं हो जाता तब तक उनकी आखों से नींद ऐसे ही उड़ी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments