HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : गुलदारों में खत्म हुई इंसानों की दहशत, भरी बसावत...

Almora News : गुलदारों में खत्म हुई इंसानों की दहशत, भरी बसावत वाले मोहल्लों में हो रहे दाखिल, गोपालधारा में पालतू कुत्ते को बनाया निवाला

ADVERTISEMENTS

CNE Reporter, Almora

यहां नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। नगर के विभिन्न मोहल्लों के नागरिक सीएनई को गुलदार के आवागमन की सूचना दे रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि गुलदार की दहशत होने के बावजूद संबंधित वन महकमा उदासीन बना हुआ है। इधर हालिया घटना में गुलदार ने रात 8.30 बजे गोपालधारा में एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना दिया है। इससे पूर्व भी यह गुलदार कई कुत्तों पर छपट चुका है। हालांकि कुत्ता, हिरण, खरगोश आदि गुलदार के प्राकृतिक भोजन हैं, लेकिन भरी बसावत वाले मोहल्लों में घुसकर बेखौफ होकर शिकार पर गुलदार के निकलने से लोग दहशत में हैं। विभिन्न वार्डों के नागरिकों का कहना है कि गुलदार का आवागमन कोई नई बात नही है। पहले गुलदार देर रात में उस वक्त आता था, जब सब गहरी नींद में सो रहे होते थे, लेकिन कुछ समय से देखा जा रहा है कि यह मवेशीखोर गुलदार शाम ढलते ही मोहल्लों में दाखिल होने लगा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस हिंसक वन्य जीव में इंसानी दहशत खत्म हो चुकी है। जिसके चलते अब तमाम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और देर रात अकेले कहीं आने-जाने में उन्हें दहशत महसूस हो रही है। इधर गोपालधारा के नागरिकों का कहना है कि उनके मोहल्ले में स्थित खेतों में शाम ढलते ही गुलदार घूमता दिखाई दे रहा है। उसने तमाम लोगों की मौजदूगी में ही एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना दिया। जिससे साफ जाहिर होता है कि गुलदारों में अब इंसानी दहशत खत्म हो चुकी है। इस बात की गारंटी कोई नही दे सकता कि अब तक जानवरों पर हमला करने वाले यह हिंसक वन्य जीव कभी इंसानों पर हमला नही करेंगे। मोहल्ले के तमाम लोगों ने वन महकमे से क्षेत्र में पिंजरा लगा गुलदार को पकड़ने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments