HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रेडक्रास सोसायटी के मनोज सनवाल बने अध्यक्ष, विनीत बिष्ट उपाध्यक्ष

अल्मोड़ा: रेडक्रास सोसायटी के मनोज सनवाल बने अध्यक्ष, विनीत बिष्ट उपाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
  • आशीष वर्मा कोषाध्यक्ष, बीएस मनकोटी राज्य प्रतिनिधि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा मैनेजिंग कमेटी के बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा के सभागार में हुए चुनाव में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें मनोज सनवाल अध्यक्ष, विनीत बिष्ट उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा राज्य प्रतिनिधि पद पर बीएस मनकोटी को सर्वसम्मति से चुना गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व अध्यक्ष किशन चन्द्र गुरुरानी ने सदन को सम्बोधित किया। उन्होंने रेडक्रॉस अल्मोड़ा की विगत उपलब्धि व लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांकर डेनियल व अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल द्वारा की गई।

इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू करते हुए निर्वाचन अधिकारी डॉ.एच. सी.एस. मर्तोलिया,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को रेडक्रॉस के संविधान की शपथ दिलाई गई। अंत में चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मानवता व परसेवा हमारा मूल कर्तव्य है। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। जनसेवा के अनुरूप रेडक्रॉस अल्मोड़ा को राज्य में शीर्ष पर स्थापित करना है। सनवाल ने कहा कि अगली बैठक में उप समितियों का गठन किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर भी रेडक्रॉस को मजबूत करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments