HomeUttarakhandAlmoraप्रकाश इलेक्ट्रानिक्स में पुरस्कार वितरण -: मनोज मर्तोलिया को मिली 32 इंच...

प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स में पुरस्कार वितरण -: मनोज मर्तोलिया को मिली 32 इंच की एलईडी, रश्मि सुप्याल को फ्रिज, दीपक जोशी को वाशिंग मशीन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स में आयोजित दीपावली सीजन के लक्की ड्रा में आज प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार के भाग्यशाली विजेता आफीसर्स कालोनी निवासी मनोज मर्तोलिया रहे, जिन्होंने 32 ​इंच का एलईडी टीवी प्राप्त किया। इसके अलावा द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: बाड़ेछीना की रश्मि सुप्याल ने फ्रिज तथा एनटीडी के दीपक जोशी ने वाशिंग मशीन प्राप्त की।
पुरस्कार वितरण के इस आयोजन को लेकर लोगों में आज काफी उत्साह देखा गया। प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यावसायी व प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स के प्रोपराइटर प्रकाश रावत ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम पुरस्कार विजेता मनोज मर्तोलिया को पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने अपने हाथों से एलईडी प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार विजेता रश्मि सुप्याल को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार विजेता दीपक जोशी को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने वाशिंग मशीन प्रदान की। पुरस्कार वितरण के मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ विनोद वैष्णव, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, आशीर्वाद गोस्वामी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सभासद दीपा साह व तरन्नुम बी, लोक गायक गोपाल चम्याल, सर्वदलीय संस्था की अपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपायक्ष प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, वरिष्ठ उप सचिव राहुल बिष्ट, उप सचिव अमन नज्जौन, अमन अंसारी, विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, सदस्य उपभोक्ता फोरम लीला जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments