HomeCrimeदिल्ली में युवक ने गर्लफ्रेंड को 6 बार चाकू मारा, ब्रेकअप से...

दिल्ली में युवक ने गर्लफ्रेंड को 6 बार चाकू मारा, ब्रेकअप से नाराज था युवक

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

5 साल पहले दोस्ती हुई, ब्रेकअप के बाद लड़के ने चाकू मारा

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

अंबाला से पकड़ा गया आरोपी

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छिप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

लड़की को किडनैप करने की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी

दिल्ली के पांडव नगर में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक शख्स ने 19 साल की लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का अपनी कार में लड़की को खींचने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पूरी वारदात के दौरान लड़की घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट, इलाज के लिए यहां किया जाएगा शिफ्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments