HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि : जाने—माने नामी परिवार से जुड़ी थी 103 वर्षीया मालती बुआ

श्रद्धांजलि : जाने—माने नामी परिवार से जुड़ी थी 103 वर्षीया मालती बुआ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। रानीखेत के स्प्रिंग फील्ड निवासी 103 वर्षीया मालती बिष्ट (मालती बुआ) का गुरूवार को निधन हो गया। स्व. मालती बिष्ट को रानीखेत में लोग मालती आमा, मालती बुआ के नाम से पुकारते थे जबकि उम्रदराज लोग दीदी कहा करते थे। उनका जन्म स्प्रिंग फील्ड और टाना गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति स्व. भगवत सिंह माहरा के घर में हुआ। मालती बुआ पूर्व मंत्री स्व. गोविंद सिंह माहरा की बड़ी बहन तथा विधायक करन माहरा और पूर्व विधायक स्व. पूरन माहरा की बुआ थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत की भी वह बुआ थी। उनकी ससुराल स्याल्दे के तिमिली गांव में थी। पूर्व सांसद, विधायक जंग बहादुर सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक जसवंत सिंह बिष्ट उनके ससुराल की विरादरी के थे। स्व. मालती बुआ के पति दरबान सिंह बिष्ट आजाद हिंद फौज में थे, जो वर्मा में शहीद हो गए थे। शादी के कुछ ही समय बाद पति का देहांत होने के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद उन्होंने पूरा जीवन बेहद सादगी के साथ बिताया। प्रतिष्ठित माहरा परिवार में उनका काफी सम्मान था। जीवन के अंतिम वर्षों तक वह परिवार की मुख्य भूमिका में रहीं। उनका सादगी भरा जीवन प्रेरणादायी रहा है। उनका अंतिम संस्कार ससुराल के पैतृक शमशान घाट रामगंगा के किनारे केदार में हुआ। जहां तिमिली और आसपास के तमाम गांवों के लोग मौजूद थे। कुछ प्रवासी लोग पूर्व में ही वहां पहुंच गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर अपने संदेश में मालती दीदी के लम्बे जीवन की उपलब्धियों को याद किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments